सोशल मीडिया पर एक कमेंट भी पड़ सकता है भारी! Dubai Police ने चेताया—आलोचना की भी है सीमा
Dubai Police ने सोशल मीडिया यूजर्स को चेतावनी दी है कि किसी व्यक्ति या बिजनेस को नुकसान पहुंचाने के इरादे से किए गए कमेंट, झूठे आरोप या बदनाम करने वाली पोस्ट कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकती हैं। पुलिस के मुताबिक, अपनी राय रखना अलग बात है, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किसी की प्रतिष्ठा या कारोबार को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं किया जा सकता।
पुलिस ने एक मामले का हवाला दिया जिसमें कुछ लोगों पर Google Maps पर बिना कंपनी की सेवाएं लिए फर्जी निगेटिव रिव्यू पोस्ट करने का आरोप लगा। जांच के बाद संदिग्धों को गिरफ्तार कर Public Prosecution के पास भेजा गया। Dubai Police ने यह भी कहा कि फेक अकाउंट भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं और अफवाहों को शेयर करने पर भी कानूनी जिम्मेदारी बन सकती है।
#DubaiPolice #UAE





