30 CCTV कैमरे, बाहर गनर… फिर भी फार्महाउस में घुसे नकाबपोश! BJP नेता को बंधक बनाकर लाखों की लूट
कानपुर के सेन पश्चिम पारा इलाके में भाजपा नेता एवं पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह यादव के फार्महाउस में देर रात दो नकाबपोश बदमाश घुस आए। बदमाशों ने कथित तौर पर उन्हें तमंचे के बल पर काबू किया, हाथ-पैर बांधे और बाथरूम में बंद कर दिया, फिर नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि फार्महाउस में CCTV कैमरों और सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद बदमाश अंदर कैसे पहुंचे? पुलिस फुटेज खंगाल रही है; कुछ कैमरों में संदिग्धों के बाहर निकलने की तस्वीरें कैद हुई हैं। कई लोगों से पूछताछ भी की जा रही है और लूटी गई रकम को लेकर शुरुआती रिपोर्टों में अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं।





